बाइक व दुकान में चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 8:36 PM
मैनाटांड़ पुलिस ने मैनाटांड़ बाजार के एक बिल्डिंग गैराज दुकान में हुई चोरी व एक अन्य बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया है.
इनरवा. मैनाटांड़ पुलिस ने मैनाटांड़ बाजार के एक बिल्डिंग गैराज दुकान में हुई चोरी व एक अन्य बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले प्रदीप कुमार शुक्ला की बाइक किराए के आवास पर से चोरी कर ली गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन मालिक प्रदीप कुमार शुक्ला के आवेदन पर छानबीन के दौरान रमपुरवा निवासी रमेश यादव का पुत्र आशीष कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक आशीष कुमार ने अपनी चोरी स्वीकार की है. उन्होंने बताया की इस मामले में उसके साथ एक और संलिप्त युवक है. पूछताछ करने पर मैनाटांड़ निवासी जोखम प्रसाद का पुत्र अमर किशोर उर्फ सुकट प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इधर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि आशीष कुमार ने एक और घटना का अंजाम दिया है. जो मंगलवार की रात को मैनाटांड़ बाजार में बेल्डिंग गैराज दुकान में चोरी की है. चोरी की हथौड़ी, साइकिल, लोहे की अन्य सामग्री का समान उक्त युवक आशीष कुमार के पास से बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










