बेतिया: आधी रात आग की लपटों से घिरा घर, परिवार ने भागकर बचाई जान, तीन मवेशियों की मौत
सांकेतिक तस्वीर
शिकारपुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुजवा गांव में देर रात अचानक आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस हादसे में घर में बंधी एक गाय और दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने मुश्किलों का सामना करने के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
Narkatiaganj News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुजवा गांव में बुधवार देर रात अचानक लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. अगलगी में घर के अंदर बंधी एक गाय और दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.
आपके शहर में
परिवार ने भागकर बचाई जान
घर मालिक जमालुद्दीन देवान ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. इसी दौरान आग की गर्मी महसूस होने पर उनकी नींद खुली. बाहर निकलकर देखा तो पूरा घर आग की लपटों से घिरा था. परिवार के सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे.
मवेशी घर में फंसे
आग तेजी से फैलने के कारण घर में बंधी गाय और दो बकरियों को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका. तीनों मवेशियों की झुलसने से मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
मुआवजे की मांग
अगलगी में घर के पूरी तरह जल जाने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गयी है. वहीं, मवेशियों की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है. पीड़ित जमालुद्दीन देवान ने शिकारपुर थाना और अंचल प्रशासन को आवेदन देकर क्षति का आकलन कराने और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की है.
जांच में जुटी पुलिस
शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी को लेकर आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किए जाने के बाद नियमानुसार सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी.
यह भी पढ़ें: मां के साथ सो रही थी नाबालिग, रात में हुई गायब, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए