परीक्षा के दौरान छात्रों के मोबाइल चोरी, एक की बाइक और जरूरी कागजात भी ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

विरोध करते छात्र

स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंचे नौ छात्र तब सदमे में आ गए जब उनकी बाइक की डिक्की से मोबाइल चोरी हो गए. एक छात्र की पूरी बाइक, मोबाइल और जरूरी कागजात भी गायब मिले. घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

 Bettiah News: चनपटिया थाना क्षेत्र के उतरवाहिनी स्थित मखदूम बख्श मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंचे नौ छात्रों के मोबाइल चोरी हो गए. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर के बाहर पश्चिम दिशा स्थित बगीचे में खड़ी उनकी बाइकों की डिक्की तोड़कर मोबाइल निकाले गए. वहीं, एक छात्र की बाइक, मोबाइल और जरूरी कागजात भी गायब हैं. घटना के बाद छात्रों ने डायल-112 और चनपटिया पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chanpatia News: परीक्षा देने पहुंचे थे नौ छात्र

बताया जाता है कि चौतरवा पतिलार निवासी हफिज आलम, साठी धमौरा के धर्मेश कुमार यादव, योगापट्टी मच्छरगांवा के साहिल कुमार, मनीष कुमार और शिब्बू आलम, जोगिया देवराज के गुलशन कुमार, रामनगर के कृष्णा कुमार व राजू कुमार तथा गौनाहा मर्जदी के जावेद बाबू स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे थे.

परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों ने अपनी बाइक कॉलेज के बाहर पश्चिम दिशा स्थित बगीचे में खड़ी की थी. छात्रों ने अपने मोबाइल बाइक की डिक्की में रख दिए थे.

परीक्षा खत्म हुई तो डिक्की से गायब मिले मोबाइल

छात्रों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वे बाइक के पास पहुंचे तो आठ छात्रों की डिक्की से मोबाइल गायब मिले. डिक्की टूटे होने की बात भी सामने आयी.

वहीं, जावेद बाबू की बाइक ही मौके से गायब थी. उसकी बाइक के साथ मोबाइल और जरूरी कागजात भी नहीं मिले. घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के बीच हड़कंप मच गया.

डायल-112 और पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद छात्रों ने तत्काल डायल-112 और चनपटिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि छात्रों की ओर से आवेदन मिला है. मोबाइल और बाइक चोरी की घटना की जांच की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनास्थल के आसपास की स्थिति की जानकारी जुटा रही है.

कॉलेज सचिव ने जतायी साजिश की आशंका

घटना को लेकर कॉलेज सचिव नजारुल हक ने अलग बात कही है. उन्होंने कहा कि यह घटना कॉलेज को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है.

फिलहाल पुलिस छात्रों की शिकायत के आधार पर मोबाइल और बाइक चोरी के मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: घर-घर होगी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच, जानें किन बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग और कब तक चलेगा अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन