बेतिया के कठहा गांव में सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, हाई कोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का अभियान

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण स्थल पर अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया के कठहा गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई है. पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया है. यह अभियान ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.

विज्ञापन

Bettiah News: जिले के मधुबनी प्रखंड के कठहा गांव में गुरुवार को पटना हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा दिया.

विज्ञापन

कार्रवाई के बाद वर्षों से बाधित सरकारी रास्ता दोबारा लोगों के आवागमन के लिए खुल गया.

अतिक्रमण वाद के बाद हुई कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, कठहा गांव में जयप्रकाश पांडेय पर सरकारी भूमि स्थित सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप था.

इस संबंध में गांव के प्रहलाद कुमार ने अतिक्रमण वाद संख्या 01/2026-27 दायर कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी. इसके बाद मामले में न्यायालय के निर्देश मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की.

पैमाइश के बाद हटाया गया कब्जा

अंचल अधिकारी (सीओ) नंदलाल राम और धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची.

राजस्व कर्मियों ने पहले सरकारी भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमित हिस्से की पहचान की. इसके बाद पुलिस की निगरानी में अवैध कब्जा हटाया गया. पूरे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सीओ नंदलाल राम ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा. न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ऐसे मामलों में आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी.

वहीं, धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ग्रामीणों को मिली राहत

अतिक्रमण हटने के बाद वर्षों से बाधित सार्वजनिक रास्ता फिर से चालू हो गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत और संतोष व्यक्त किया.

अभियान में राजस्व कर्मियों, पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन