दोन क्षेत्र का दौरा करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बनेगी योजना

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार वाल्मीकिनगर के दोन क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जाएगा और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

Bettiah News: दोन क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जल्द ही पहल शुरू होने वाली है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शीघ्र ही वाल्मीकिनगर के दोन क्षेत्र का दौरा करेंगे. दौरे के दौरान वे स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे.

Harnautand News: स्वास्थ्य मंत्री ने दिया क्षेत्र भ्रमण का आश्वासन

जदयू के प्रदेश महासचिव एवं वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोन क्षेत्र के अस्पतालों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और ग्रामीणों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही क्षेत्र का दौरा कर स्वयं स्थिति का आकलन करने का आश्वासन दिया.

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर होगी चर्चा

पूर्व विधायक ने बताया कि प्रस्तावित दौरे के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी विचार किया जाएगा, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

शिक्षा, बिजली और संचार व्यवस्था पर भी रहेगा फोकस

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा, बिजली और संचार व्यवस्था को लेकर भी व्यापक कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार गंभीर है और विभिन्न विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जाएगी.

सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की बढ़ी उम्मीद

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे से दोन क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है. सरकार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल कर रही है, जिससे आने वाले समय में लोगों को विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें:मैनाटांड़ में मवेशी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, दो मवेशी बरामद


विज्ञापन
Jay Prakash Verma

लेखक के बारे में

By Jay Prakash Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन