Bettiah News : सास की डांट फटकार बाद तो बहू की लटकी मिली लाश
Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Bettiah News : सास ने बहू को मोबाइल चलाने पर डांट फटकार की. इसके बाद फंदे से लटकती उसकी लाश मिली.
Bettiah News : सास ने बहू को मोबाइल चलाने पर डांट फटकार की. इसके बाद फंदे से लटकती उसकी लाश मिली. मृतका चनपटिया थाना के चुहडी बाजार निवासी सन्नी अब्राहम की पत्नी निशा श्रवण (24) बताई गई है. जीएमसीएच में मौजूद मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि चुहडी मिशन स्कूल में कार्यरत शिक्षक सन्नी अब्राहम की शादी सुपौल निवासी निशा श्रवण से 19 नवंबर 2023 को हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था. सोमवार की सुबह निशा को ज्यादा मोबाइल चलाने के लिए सास रीता ने फटकार लगाई. जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई. जेठानी सविता कपड़ा धोने चली गई.
आपके शहर में
इसी दौरान सुबह लगभग 9:30 बजे सहुआई देवी नामक दाई मालिश करने आई, तो सविता ने कहा कि पहले निशा के मालिश कर दी. उसके बाद दाई निशा के कमरे की तरफ गई तो देखी कि अंदर से कमरा बंद था. उसने आवाज भी लगाई, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आया. जब वह खिड़की से देखी, तो निशा पंखा में फंदे से लटक रही थी. उसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर निशा को फंदे से उतारा व जीएमसीएच लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद अस्पताल ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कहा कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई हैं. उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Also Read : Bettiah News :बुखार पीड़ित बच्चे की मौत पर हंगामा, एफआइआर दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए