ePaper

हाइटेंशन तार के शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, दुधमुंही बच्ची समेत चार की मौत

Updated at : 29 Apr 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
हाइटेंशन तार के शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, दुधमुंही बच्ची समेत चार की मौत

ठकराहा थाने की जगीराहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 व 7 महादलित बस्ती में बिजली हाइटेंशन तार में अलग-अलग जगहों पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे महादलित बस्ती में 250 से अधिक घर जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

बगहा. ठकराहा थाने की जगीराहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 व 7 महादलित बस्ती में बिजली हाइटेंशन तार में अलग-अलग जगहों पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे महादलित बस्ती में 250 से अधिक घर जलकर राख हो गये. इसमें दुधमुंही बच्ची समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गयी. एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. दो मासूम बच्चियां अभी लापता हैं. उनकी खोज परिजन कर रहे हैं. घटना में दो दर्जन बकरियाें सहित कई मवेशियों की भी जलने से मौत हो गयी है. घटना सोमवार दाेपहर की है.सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार अग्निशमन वाहन के साथ पहुंचे. तेज पछुआ हवा के कारण मौत का तांडव मचा रही आग पर थाने के एमएसटी अग्निशमन वाहन से काबू पाना मुश्किल हो गया. आग विकराल होते जा रही थी. इसको देख इसकी सूचना बगहा अग्निशमन पदाधिकारी को दी गयी. सूचना मिलने के बाद दो बड़े अग्निशमन वाहन पहुंचे. तब तक बहुत देर हाे चुकी थी. पूरी महादलित बस्ती राख में तब्दील हो चुकी थी. जगीराहा पंचायत के चंद्रबाबू ने बताया कि इस अगलगी की घटना में वार्ड नंबर सात महादलित बस्ती निवासी राजेंद्र राम (45) व उनकी पांच वर्षीया पोती, दीपक राम (28) तथा संजय राम की दुधमुंही बच्ची की जलकर मौत हो गयी है. घटना के समय से जितेंद्र राम की दो पुत्रियां सपना कुमारी (2 ) तथा कल्पना कुमारी (4) लापता थीं. उनकी खोजबीन की जा रही थी. खोजते-खोजते दोनों शाम छह बजे गन्ने के खेत में मिलीं. दोनों गन्ने में ही डरी-सहमी बैठी थीं. इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों की जान में जान आयी.

गांव के बीचों बीचो गुजरे 11 हजार केवी के तार में एक ही समय अलग-अलग तीन जगहों पर शॉर्ट-सर्किट आग लगी. पछुआ हवा के साथ उसने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर ठकराहा के सीअो सुमित कुमार, बीडीओ अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार पुलिस बल व पीएचसी ठकराहा के दो एंबुलेंस के साथ घटनास्थल कैंप किये हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन