वाल्मीकिनगर में जरूरतमंदों के बीच बांटे गए फूड पैकेट, संस्था ने लगातार सेवा का संकल्प दोहराया

Updated:
विज्ञापन

स्वरांजलि सेवा संस्थान का दैनिक दरिद्र नारायण भोज जारी

भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर में जरूरतमंदों, मानसिक रूप से बीमार और लावारिस लोगों के बीच फूड पैकेट बांटे गए. 14 वर्षों से लगातार मानव सेवा में जुटी स्वरांजलि सेवा संस्थान ने बेसहारा लोगों के जीवन में उम्मीद की किरण जगाई है.

विज्ञापन

West Champaran News: वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भटकने वाले लावारिस, मानसिक रूप से बीमार एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया. अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज कार्यक्रम का नेतृत्व युवा समाजसेवी एवं संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने किया. इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Valmikinagar News: 14 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में जुटी संस्था

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है. उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से 14 नवंबर 2012 से लगातार लावारिस दिव्यांग, मानसिक रूप से बीमार, विक्षिप्त एवं बेसहारा लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि संस्था के प्रयासों से अब तक दर्जनों भटके हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है. लौरिया प्रखंड के सिसवा गांव निवासी दिव्यांग वीरेंद्र राम को भी संस्था के प्रयास से इसी सावन महीने में उनके परिजनों से मिलवाया गया.

सेवा से मिलता है आत्मिक संतोष : स्वरांजलि सरगम

संस्था की कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि सरगम ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मिक संतोष के साथ पुण्य फल की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि बेसहारा लोगों की मदद के लिए समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए.

स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता ने कहा कि बेसहारा लोगों की सेवा करना सच्ची ईश्वर भक्ति के समान है.

बेसहारा लोगों की सेवा चुनौतीपूर्ण कार्य

महिला समाजसेवी अंजू देवी ने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा चुनौतीपूर्ण कार्य है, क्योंकि इनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं होता. उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने सभी जीवों के प्रति प्रेम और करुणा का संदेश दिया है. इसी भावना से संस्था जरूरतमंदों की सेवा में जुटी है.

सेवा अभियान में कई लोग रहे मौजूद

फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम में कामेश्वर श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, गायक शिवचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश कुमार, अनमोल कुमार, राजेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी, मधु देवी और सीताराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:  सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन