बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता निलंबित
कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता को लेकर बगहा के बाढ़ नियंत्रक प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बेतिया . कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता को लेकर बगहा के बाढ़ नियंत्रक प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग के अपर सचिव नवीन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि रविवार की शाम बगहा में गंडक के बाएं तटबंध 4.5पर क्षतिग्रस्त हो गया है. क्षतिग्रस्त बांध को सुरक्षित रखने के लिये युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है. लेकिन तटबंध के क्षतिग्रस्त होने,कार्य मे लापरवाही बरतने व जिला प्रशासन से सही समन्वय स्थापित नही करने के आरोप में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए