वीटीआर के जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने पाया काबू

Updated:
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे वीटीआर के जंगल में अगलगी की घटनाओं में वृद्धि होने लगी है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे वीटीआर के जंगल में अगलगी की घटनाओं में वृद्धि होने लगी है. इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर में मदनपुर वन प्रक्षेत्र के जंगल में तेज पछुआ हवा देख शरारती तत्वों ने आग लगा दिया. जिससे जंगल धू-धू कर जलने लगा. जंगल में सूखे पत्ते ने हवा के झोंके में चिंगारी भड़काने का काम कर दिया. वहीं तेज हवा के कारण आग एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर फैलती गयी. इसके कारण वन कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. आग बुझाने के लिए दर्जनों वनकर्मी, फायर वाचर जुटे रहे. वहीं आग से बचने के लिए जंगलों में वास कर रहे वन्यजीव सुरक्षित जगहों की तलाश में भागते रहे. मदनपुर वन प्रक्षेत्र वन कक्ष संख्या एम 10 के जंगल में आग को देख सिरिसिया गांव के लोग सहम गए थे. इधर नौरंगिया जा रहे राहगीरों ने आग को देख तेजी से अपना वाहन लेकर भागने लगे थे. हालांकि वन क्षेत्रों में तैनात फायर वाचरों और वन कर्मियों की टीम संसाधनों के अनुसार आग बुझाने में जुटी हुई है. वहीं मदनपुर वन प्रक्षेत्र के प्रभारी वन प्रक्षेत्र अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगा दी गयी थी. इसकी सूचना मिलते ही आग बुझाने वाले संसाधनों के साथ वन कर्मियों एवं फायर वाचर की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गयी. तेज हवा चलने के कारण जंगल की सूखी घास व छोटे छोटे पौधे में आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया था. लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है. जंगल में छोटे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है. दोबारा वन क्षेत्र में आग न भड़के इसके लिए पैनी नजर रखी जा रही है. वहीं जंगल के आस पास घूमने निकले लोगों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन