मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Jun 2025 6:18 PM

विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत 132 व 33 केवी के साथ रामनगर 132 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर 15 व 16 जून को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

विज्ञापन

बगहा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत 132 व 33 केवी के साथ रामनगर 132 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर 15 व 16 जून को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.वह तपती गर्मी उमस भरी मौसम में विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो .जिसको लेकर रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगी. उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने दी.उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में विद्युत आपूर्ति खपत बढ़ जाती है. ऐसे में विद्युत पावर ग्रिड की समय-समय पर मेंटेनेंस कार्य होना अनिवार्य है. जिसको लेकर दो दिनों 15 व 16 जून को सुबह 9 बजे से 6 बजे शाम तक उक्त अवधि में रोटेशन पर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी.ताकि इसी क्रम में विद्युत पावर ग्रिड का मेंटेनेंस कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड का मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के साथ ही उपभोक्ताओं को नित्य दिनों के भांति सुचारू रूप से बिजली मिलना शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड मेंटेनेंस कार्य को लेकर विभाग के तकनीकी इंजीनियर स्थानीय विद्युत कर्मी एवं अभियंता मेंटेनेंस कार्य में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन