ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 8:56 PM
थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड में थवईया के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई.
मझौलिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड में थवईया के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची जीआरपी व मझौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान लालसरैया के गोंडा सेमरा निवासी स्वर्गीय सुखदेव राम के पुत्र रामायण राम के रूप में की गई है. रेल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. चेतना सत्र में बेहोश होकर गिरी एक छात्रा मैनाटांड़. प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय दिउलिया में एक छात्रा चेतना सत्र में बेहोश होकर गिर गई. बताया जाता है कि बेहोश होकर गिरी वर्ग आठवीं की छात्रा लाली कुमारी है, जो चेतना सत्र में बेहोश होकर गिर गई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक धुरेंद्र साह ने बताया की लाली कुमारी बेहोश होकर चेतना सत्र में गिर गई, जिससे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. छात्रा की स्थिति अभी ठीक है. इधर छात्रा लाली कुमारी ने बताया कि वह भूखे पेट विद्यालय आई थी. इस कारण उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










