शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के नाम आया शिक्षा मंत्री का पत्र, बाईनेम संबोधन से चेहरे पर दिखी खुशी

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर मैनाटाड़ प्रखंड के शिक्षकों को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बाईनेम पत्र मिला, जिससे शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई. पत्र में शिक्षकों के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

West Champaran News:  शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से ई-शिक्षाकोष के माध्यम से शिक्षकों के नाम बाईनेम पत्र जारी किए जाने से मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी का माहौल है. पत्र में शिक्षकों के सम्मान, उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Mainatand News: सीधे शिक्षकों को संबोधित करने से बढ़ा उत्साह

शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री की ओर से सीधे शिक्षकों को संबोधित करते हुए पत्र जारी करना सम्मान और प्रोत्साहन की भावना को दर्शाता है. पत्र में गुरु की महत्ता, बिहार की ज्ञान परंपरा और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है. शिक्षकों का कहना है कि इस पहल से उनमें उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है.

गुरु की भूमिका और शिक्षा पर दिया गया जोर

शिक्षकों के अनुसार पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और जिम्मेदारियों को विशेष महत्व दिया गया है. विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षकों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया है. शिक्षक दिवस पर इस तरह सीधे संबोधन को शिक्षकों ने सकारात्मक पहल बताया.

शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के प्रति जताया आभार

मौके पर शिक्षक हरिकिशोर पांडेय, मुकेश यादव, फरहाद हुसैन, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, जानकी कुमारी, सनोबर खातुन, संदीप कुमार, अशोक कुमार राम, राहुल रंजन, राजेश यादव और सफदर अली सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जतायी. शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

समस्याओं के समाधान की भी जतायी उम्मीद

शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ शिक्षकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता देगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और प्रोत्साहन से वे अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित होंगे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026 में किन विद्यार्थियों को मिलेगी राशि? जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन