स्मार्ट क्लास से बाउंड्री तक बदली स्कूल की तस्वीर, अब शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे एचएम दुर्योधन बैठा
पुरस्कार के लिए चयनित एचएम दुर्योधन बैठा
मझौलिया के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए जिला स्तर पर चुना गया है. उनके नेतृत्व में विद्यालय में स्मार्ट क्लास, बाउंड्री निर्माण और अन्य सुविधाओं का विकास हुआ है. शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.
West Champaran News: मझौलिया प्रखंड के हरपुर गढ़वा पंचायत स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए जिला स्तर पर चयन हुआ है. शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को उन्हें सम्मानित किया जाएगा. उनके चयन से शिक्षक संघ और क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है.
आपके शहर में
Majhaulia News: 2017 से प्रधानाध्यापक के रूप में संभाल रहे जिम्मेदारी
प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा वर्ष 2017 से विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि विद्यालय के विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और शिक्षक परिवार का लगातार सहयोग मिलता रहा है. सभी के सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया.
स्कूल में स्मार्ट क्लास से लेकर बाउंड्री तक का निर्माण
प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था विकसित की गयी है. इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो बाथरूम, पानी की टंकी और मोटर की व्यवस्था करायी गयी है. विद्यालय परिसर में बाउंड्री निर्माण के साथ फेवर ब्लॉक भी लगाये गये हैं.
उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क किया जाता है. स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के साथ बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.
शिक्षक दिवस पर मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
जिला स्तर पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयन होने के बाद शिक्षक संघ और क्षेत्र के लोगों ने प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को बधाई दी है. शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को उन्हें सम्मानित किया जाएगा. उनके चयन को विद्यालय में शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: मां के साथ सो रही थी नाबालिग, रात में हुई गायब, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए