टेंपो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

धनहा थाना क्षेत्र के बरवा मुख्य मार्ग में भेड़िहारी मोड़ पर बाइक और टेंपो में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिस दौरान बाइक चालक की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के बरवा मुख्य मार्ग में भेड़िहारी मोड़ पर बाइक और टेंपो में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिस दौरान बाइक चालक की मौत हो गयी है. मृतक बाइक चालक की पहचान राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो चालक ने घायल राहुल कुमार को दहवा स्थित सीएचसी पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों द्वारा राहुल को मृत घोषित करते ही चालक टेंपो को सीएचसी के सामने छोड़कर मौके से फरार हो गया. वही मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार अपने घर से बाइक से किसी जरूरी काम के लिए बरवा गांव की तरफ जा रहा था. बरवा जाने के दौरान अभी मुख्य मार्ग के भेड़िहारी मोड़ के पास पहुंचा था कि बरवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेंपो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि राहुल कुमार लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया. गंभीर रूप से चोटिल राहुल को टेंपो चालक ने आनन-फानन में टेंपो से दहवा स्थित सीएचसी पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया. वही राहुल की मौत होने की सूचना मिलते ही टेंपो चालक मौके पर टेंपो छोड़कर फरार हो गया. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. इस बाबत धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि टेंपो जब्त कर चालक की पहचान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. मौके पर एसआई मोनू कुमार. विक्रम यादव, डॉ. मो. सुल्तान आदि उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन