जुमे की नमाज को लेकर स्कूलों की छुट्टी का समय बदलने की मांग, NCP नेता ने बेतिया DM को दिया ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया में जुमे की नमाज के चलते निजी स्कूलों में छुट्टी का समय बदलने की मांग की गई है। डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय 12:45 बजे करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

Missionary School Timing: पश्चिम चंपारण के निजी और मिशनरी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी का समय बदलकर दोपहर 12:45 बजे करने की मांग उठी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रो. परवेज आलम ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग रखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रो. आलम का कहना है कि कई स्कूलों में शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे या उसके बाद छुट्टी होती है. ऐसे में बच्चों को स्कूल से लेने जाने वाले मुस्लिम अभिभावकों को जुमे की नमाज में समय पर पहुंचने में परेशानी होती है.

ज्ञापन में क्या मांग रखी गई?

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुस्लिम समुदाय के लिए शुक्रवार की जुमे की नमाज का धार्मिक महत्व है. ज्ञापन के अनुसार, नमाज का समय प्रायः दोपहर 1 बजे से 1:45 बजे के बीच होता है.

प्रो. आलम का कहना है कि इसी दौरान कई निजी और मिशनरी स्कूलों में छुट्टी होती है. बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों को इस कारण समय की समस्या का सामना करना पड़ता है.

1:15 की जगह 12:45 बजे छुट्टी का प्रस्ताव

प्रो. परवेज आलम ने मांग की है कि शुक्रवार को ऐसे स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर 1:15 बजे के बजाय 12:45 बजे निर्धारित किया जाए.

उनका तर्क है कि इससे मुस्लिम अभिभावक बच्चों को स्कूल से लेने के बाद समय पर जुमे की नमाज अदा करने पहुंच सकेंगे.

अब प्रशासन के फैसले का इंतजार

प्रो. आलम ने जिलाधिकारी से पश्चिम चंपारण जिले के सभी निजी और मिशनरी स्कूलों के लिए शुक्रवार को छुट्टी का समय 12:45 बजे निर्धारित करने की मांग की है.

फिलहाल यह एक ज्ञापन के माध्यम से रखी गई मांग है. जिला प्रशासन या स्कूल प्रबंधन की ओर से इस प्रस्ताव पर किसी निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन