फंदे से लटकी महिला का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

मटियरिया थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव में एक महिला की लाश फंदे से लटकी बरामद की गयी है.

विज्ञापन

गौनाहा. मटियरिया थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव में एक महिला की लाश फंदे से लटकी बरामद की गयी है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह खुदकुशी कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर बताया जाता है कि लक्षनौता गांव निवासी जावेद मियां की पत्नी आफरून नेशा ने सुबह के छह बजे अपना रूम बंद कर दुपट्टे से लटक गई थी. ग्रामीणों द्वारा सूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है. चूकि उसके ससुराल वाले सभी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हैं. वहीं थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया है कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अगेतर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन