निजी पोखरा से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर वन कर्मियों को किया गया सुपुर्द
मंगलवार को रामपुर सुभाष नगर स्थित निजी पोखरा से एक मगरमच्छ को पकड़ वन विभाग को सौंप दिया गया.
हरनाटांड़. मंगलवार को रामपुर सुभाष नगर स्थित निजी पोखरा से एक मगरमच्छ को पकड़ वन विभाग को सौंप दिया गया. पोखरा स्वामी कौशल कुमार ने बताया कि उनके पोखरा में एक बड़ा मगरमच्छ घुस गया था. जो करीब हजारों रुपये की मछलियों को चट कर गया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पोखरा से बाहर निकला गया है. वन कर्मियों की टीम आकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ दिया. इस बाबत मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वनपाल राजेश रौशन ने जानकारी दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए