ePaper

मगरमच्छ ने हमला कर अधेड़ किसान को किया जख्मी, भर्ती

Updated at : 20 Jul 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
मगरमच्छ ने हमला कर अधेड़ किसान को किया जख्मी, भर्ती

प्रखंड बगहा दो अंतर्गत नरवल बरवल पंचायत के बरवल निवासी 50 वर्षीय मदन बीन को मगरमच्छ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है.

विज्ञापन

बगहा. प्रखंड बगहा दो अंतर्गत नरवल बरवल पंचायत के बरवल निवासी 50 वर्षीय मदन बीन को मगरमच्छ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. किसान के शोर मचाने पर खेतो में आस पास काम कर रहे किसान मजदूरों ने घटनास्थल पहुंचकर किसान की जान बचाई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल किसान के परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने घायल का इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि मगरमच्छ के हमले से घायल के हाथ और पैर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाता है. वहीं परिजनों ने बताया कि मदन बीन घास काटने हरहा नदी किनारे गए थे. जहां किनारे पर घास में छिपे मगरमच्छ ने हमला कर दिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन