शराब तस्करों पर शिकंजा: 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देख तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ बाइक | Prabhat Khabar Network

बगहा में मध्यनिषेध पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 105 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गये. एक स्थान से शराब तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गयी है.

विज्ञापन

बगहा पुलिस रेड: मध्यनिषेध पुलिस ने गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बगहा शहर में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 105 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. हालांकि, दोनों कार्रवाई के दौरान पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो गये. गांधीनगर चौक के पास से पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांधीनगर चौक से 53 लीटर शराब बरामद

मध्यनिषेध बगहा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते नाव के सहारे चोरी-छिपे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बगहा पहुंचायी गयी है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांधीनगर चौक के समीप छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही बाइक सवार तस्कर तीन बोरियों में छिपाकर ले जा रही शराब को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान तीनों बोरियों से करीब 53 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया.

धान के खेत में छिपाकर रखी थी शराब

वहीं, मध्यनिषेध पुलिस की दूसरी टीम ने नगर के वार्ड नंबर 25 स्थित गोड़िया पट्टी गंडक नदी घाट के समीप छापेमारी की. इस दौरान धान के खेत में छिपाकर रखी गयी तीन पेटियों से करीब 52 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.

पुलिस के अनुसार, तस्कर शराब को खेत में छिपाकर रखने के बाद मौके से फरार हो गये थे. दोनों कार्रवाई में बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है.

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मध्यनिषेध प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी है. पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि उत्तर प्रदेश से शराब बगहा तक पहुंचाने वाले गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भूमिका क्या है.

यह भी पढे़ं

जन्माष्टमी स्पेशल: राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन