बगहा में जदयू की नई जिला कमिटी जारी, जानें किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी
जदयू का नवगठित पार्टी के पदाधिकारी व अन्य
बगहा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नई जिला कमिटी की घोषणा कर दी गई है. जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने नवगठित कमिटी की सूची जारी की, जिसका उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना है. नई कमिटी में विभिन्न पदों पर नेताओं की नियुक्ति की गई है.
Bagaha News: बगहा. बगहा पीडब्ल्यूडी आईबी परिसर में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने बगहा जिला जदयू की नवगठित कमिटी की अनुमोदित सूची जारी की. उन्होंने कहा कि नई कमिटी के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव तक संगठन की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाने का काम करेंगे.
आपके शहर में
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा.
राकेश सिंह बने प्रवक्ता
नवगठित जिला कमिटी में राकेश सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं दयाशंकर सिंह, बबुआजी सिंह और जयेंन्द्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. पशुपतिनाथ गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
छह नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी
जिला कमिटी में जितेंद्र कुशवाहा, नौशाद अख्तर, मो. निजामुद्दीन, राजेश्वर राव, छठ्ठू बैठा और मनोज शाही को महासचिव बनाया गया है. अशोक पांडेय को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है.
वहीं इज़हार सिद्दीक़ी और हीरालाल ठाकुर को कार्यकारी सदस्य के रूप में कमिटी में शामिल किया गया है.
संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
नई कमिटी की सूची जारी होने के बाद मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दी. नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने का संकल्प लिया.
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गयी. जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया.
यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए