रामनगर में CSP दुकानदार पर हमला, चाकू से वार कर 3.70 लाख छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रामनगर के मेघवल मठिया गांव में CSP दुकानदार पर हमला कर 3.70 लाख रुपये लूटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

विज्ञापन

West Champaran News: रामनगर. थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया गांव में सीएसपी दुकानदार के साथ मारपीट और रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में दुकानदार ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी राजेंद्र राम के पुत्र गोविंद राम की ओर से दर्ज करायी गयी है. इसमें आरोप लगाया गया है कि बीती रात कुछ लोग संगठित होकर सीएसपी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार के साथ मारपीट की. इस दौरान दुकान से करीब 3 लाख 70 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है.

Ramnagar News: दुकानदार के सिर पर चाकू से वार

प्राथमिकी के अनुसार, मारपीट के दौरान दुकानदार के सिर पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह जख्मी हो गया. घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की.

घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और रुपये छीनने के आरोप की वास्तविकता क्या है.

तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार

रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद नन्दलाल शर्मा, आशीष शर्मा और अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में अनमोल यादव, विक्री गुप्ता समेत करीब 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है. मामले में इनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन