ePaper

लौरिया के फल व्यवसायी से पटना में 81 हजार की लूट

Updated at : 25 Jun 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लौरिया के फल व्यवसायी से पटना में 81 हजार की लूट

फल व्यवसायी को हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने एक्कासी हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

विज्ञापन

लौरिया. फल व्यवसायी को हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने एक्कासी हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. लौरिया के फल व्यवसायी का एक्कासी हजार रुपए पटना में लूटे जाने की खबर पर परिजनों में बेचैनी व सदमा बनी रही. जानकारी के अनुसार लौरिया से पिकअप से आम बेचकर बिहारशरीफ से लौट रहे फल व्यवसायी विक्की साह के एक्कासी हजार रुपए अपराधियों ने लूट लिए. यह घटना पटना गोलघर चेकपोस्ट महादेव चौक के पास बताया गया है. फल व्यवसायी विक्की के साथ पिकअप पर ड्राइवर के साथ बेतिया का फल व्यवसायी मंसूर आलम भी गाड़ी में सवार थे. इस संबंध में फल व्यवसायी विक्की ने पटना के गोलघर के संबंधित थाना क्षेत्र में 81 हजार रुपए लूटे जाने संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज तथा हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है. वहीं फल व्यवसाई विक्की भी सदमे में हैं और घटना से परिजन दहशत में हैं. वहीं लूट की घटना से लौरिया के फल व्यवसायियों में काफी आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन