गैस रिसाव से लगी आग से गृहिणी झुलसी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मधुरी गांव में गैस रिसाव से लगी आग से खाना बना रही गृहिणी गंभीर रूप से झुलस गयी है.

विज्ञापन

मैनाटांड़. पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मधुरी गांव में गैस रिसाव से लगी आग से खाना बना रही गृहिणी गंभीर रूप से झुलस गयी है. घटना शनिवार सुबह की है. सोनेलाल महतो की पत्नी सोनी देवी अपने घर में शनिवार के सुबह खाना बना रही थी. उसी समय अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव के दौरान आग लग गयी. इसकी चपेट में आने से सोनी देवी गंभीर रूप से झुलस गयी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन