बहनोई का दांत से काटा गाल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
साला ने बहनोई का गाल दांत से काट बुरी तरह जख्मी कर दिया है. घायल को परिजनों ने पीएचसी भितहा पहुंचाया. उसकी सगी बहन और उसके पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
भितहा. साला ने बहनोई का गाल दांत से काट बुरी तरह जख्मी कर दिया है. घायल को परिजनों ने पीएचसी भितहा पहुंचाया. उसकी सगी बहन और उसके पति ने स्थाप्राथमिकी दर्ज कराई है. घायल व धनहा थाना के डीही निवासी संतोष चौबे ने आवेदन में लिखा है कि वह और पत्नी अपनी ससुराल भितहा थाना के खटीक टोला बलुआड़वा में बीती रात गये थे. जहां उसकी पत्नी और उससे अपने ही साला आनंद साह पैसा मांग रहे थे. पैसा लेन देन को लेकर विवाद हुआ. जहां दोनों पक्ष में झड़प होने लगी. वही उसका साला ने अपने ही बहनोई का गाल दांत से काट लिया . पत्नी मधु चौबे के साथ जमकर मारपीट किया. घायल पति को लेकर उसकी बहन ने पीएचसी भितहा लाया गया. जहां उसका इलाज हुआ. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन