Bettiah News: मछली पकड़कर घर लौट रहे युवक की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, शादी के एक साल बाद परिवार में पसरा मातम
सांकेतिक तस्वीर
बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. मछली पकड़कर घर लौट रहे तीन दोस्तों की जिंदगी पल भर में बिखर गई. बोलेरो की टक्कर ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया.
Bettiah News: बेतिया. मझौलिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. हादसा बढ़ईया टोला से करीब दो किलोमीटर दूर पिपरपाती पुल के पास हुआ. मृतक की पहचान बढ़ईया टोला निवासी मो. मासूम (25) के रूप में हुई है. वह मो. इनायतुल्लाह का पुत्र था.
आपके शहर में
मछली पकड़कर घर लौट रहे थे तीन युवक
परिजनों के अनुसार, रविवार की रात करीब 12 बजे मो. मासूम अपने दो साथियों के साथ एक बाइक पर सवार होकर मछली पकड़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान पिपरपाती पुल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गये. हादसे में मो. मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
एक घायल का जीएमसीएच में चल रहा इलाज
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
घायल इमामुद्दीन अंसारी, जो उसी गांव का रहने वाला है, का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. वहीं तीसरे युवक को भी हादसे में चोटें आयी हैं.
शादी के एक साल बाद उजड़ा परिवार
मृतक के बड़े भाई आसिक अंसारी ने बताया कि मो. मासूम पांच भाइयों और तीन बहनों में चौथे स्थान पर था. करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हसीना खातून से हुई थी.
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बोलेरो चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे में शामिल बोलेरो और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस घटना के कारणों और चालक की पहचान को लेकर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए