नरकटियागंज में रेल कर्मचारी को बोलेरो चालक ने मारी ठोकर, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर के पिपरा दिउलिया अवस्थित एसएसबी कैंप के समीप सोमवार की देर रात बोलेरो चालक की ठोकर से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर के पिपरा दिउलिया अवस्थित एसएसबी कैंप के समीप सोमवार की देर रात बोलेरो चालक की ठोकर से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. रेल कर्मी की पहचान हरदिया तूफानी कॉलोनी निवासी श्याम बाबू राम 35 वर्ष के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृत श्याम बाबू की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति रेलवे के ग्रुप डी में हेल्पर टेक्नीशियन के पद पर नरकटियागंज जंक्शन पर कार्यरत थे. उनका एक दोस्त सोफवा निवासी सुरेश चनपटिया रेलवे में कार्यरत हैं. सुरेश का कुछ पैसा इनके पास था. सोमवार को सोफवा में सुरेश को पैसा देने के लिए घर से निकले थे. देर रात सोफवा से बाइक से लौट रहे थे. नरकटियागंज एसएसबी कैंप के आगे पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कोई सड़क पर गिरा हुआ है तो पुलिस को भेजकर अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि श्यामबाबु का व्यवहार काफी अच्छा था. रेल कर्मियों समेत हरदिया में इस घटना को लेकर शोक की लहर है. श्याम बाबू अपने तीन भाईयो में सबसे छोटे थे. उन्हें दो बेटा और एक बेटी सिद्धु कुमार, शिवम कुमार और पूजा कुमारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन