17 दिन से लापता 11 साल के मासूम का गंडक किनारे मिला शव, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता तुषार सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

jjj

विज्ञापन

Bagaha Minor Death: बगहा के नगर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 26, रामधाम मंदिर निवासी तुलसी साह के 11 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार का शव 17 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बरामद हुआ. गुरुवार को रत्नमाला के पास गंडक नदी किनारे शव मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. लापता मासूम का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 दिन बाद गंडक किनारे से मिला शव

गौतम पिछले 17 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था. परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे और अनहोनी की आशंका से परेशान थे. गुरुवार को जब रत्नमाला के समीप गंडक नदी तट पर उसका शव मिला तो परिवार की उम्मीदें टूट गईं. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.

घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु

  • लापता बालक की बरामदगी: 11 वर्षीय गौतम कुमार पिछले 17 दिनों से गायब था, जिसका शव गंडक नदी किनारे मिला.
  • परिजनों का बुरा हाल: शव मिलने के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है.
  • नेता ने बंधाया ढांढस: सूचना पर भाजपा नेता तुषार सिंह पीड़ित के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी.
  • प्रशासन से वार्ता: भाजपा नेता ने वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग उठाई.

दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता तुषार सिंह ने कहा कि 17 दिन बाद मासूम का शव मिलना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले के सभी तकनीकी और जमीनी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाए. यदि जांच में किसी की संलिप्तता या आपराधिक साजिश सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

ये भी पढ़ें: बेतिया: दो मासूम बेटियों को छोड़ कमाने गया था पिता, 15 दिन बाद विजयवाड़ा से लौटा शव


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन