अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोबर्धना थाना क्षेत्र के गोबर्धना गांव निवासी एक 14 साल के किशोर की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बगही-सखुआनी गांव के पास मंगलवार की शाम हो गयी.

विज्ञापन

रामनगर. गोबर्धना थाना क्षेत्र के गोबर्धना गांव निवासी एक 14 साल के किशोर की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बगही-सखुआनी गांव के पास मंगलवार की शाम हो गयी. जिससे उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. अचानक उसकी मौत की सूचना से गांव भर में मातम पसर गया. मिली जानकारी के अनुसार गोबर्धना निवासी लालमोहन राम का बेटा राजकुमार अपनी बाइक से बगही-सखुआनी सीमा सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी रामनगर भेजा गया. इस बीच बखरी बाजार के पास उसकी सांसे चलनी बंद हो गयी. मौत की सूचना से उसके परिजनों में चीख पुकार मच गयी. शव को जैसे ही उसके गांव लाया गया मृतक के दरवाजे पर पूरे गांव की भीड़ उमड़ पड़ी. इस बाबत गोबर्धना थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एक 14 वर्षीय किशोर की अज्ञात वाहन से जख्मी हालत में मौत की सूचना है. जब उसके परिजन से पोस्टमार्टम के लिए कहा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन