बिहार डीएलएड 2026: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

Updated:
विज्ञापन

डीएलएड का रिजल्ट, युवाओं में खुशी की लहर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज, 6 अगस्त को D.EL.ED संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करेगा. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. नामांकन के लिए CAF भरना होगा.

विज्ञापन

बेतिया: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, 6 अगस्त को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करेगा. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

8 से 22 जून तक हुई थी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून से 22 जून के बीच ऑनलाइन माध्यम से किया गया था. परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों, अभिभावकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को परिणाम जारी होने की सूचना दी गई है.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट और स्कोर कार्ड

अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लिकेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

इन संस्थानों में होगा नामांकन

समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश परीक्षा में सफल और पात्र अभ्यर्थियों का नामांकन एनसीटीई (NCTE) से मान्यता प्राप्त तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी डीएलएड संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए स्वीकृत सीटों पर किया जाएगा.

नामांकन के लिए भरना होगा CAF

रिजल्ट जारी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होगा. बिहार बोर्ड ने बताया है कि CAF भरने की प्रक्रिया, तिथियों और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी.

यह भी पढे़ं: भितहा में चंद्रपुर पीपी तटबंध का निरीक्षण, गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग सतर्क


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन