सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

Updated:
विज्ञापन
सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

Bettiah News: बेतिया में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि भारत का पानी देश के हित में इस्तेमाल होगा. उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसे आतंकवाद और पानी में से एक चुनना होगा.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भारत-पाकिस्तान संबंधों और जल नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला देशहित में है और पूरे देश की जनता उनके साथ खड़ी है. सांसद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान वर्षों से आतंकवाद को संरक्षण देता रहा है और भारत के जल का उपयोग अपने खेतों की सिंचाई के लिए करता रहा है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

‘भारत का पानी, भारत के हित में इस्तेमाल होगा’

डॉ. जायसवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि उसे आतंकवादियों को पालना है या अपने खेतों के लिए पानी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत का जल भारत का है और उसका उपयोग देश अपनी आवश्यकताओं और राष्ट्रीय हितों के अनुसार करेगा.

नेहरू काल के फैसलों का किया जिक्र

सांसद ने कहा कि वर्तमान दौर में जवाहरलाल नेहरू के समय हुई गलतियों को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. उनका दावा था कि तत्कालीन परिस्थितियों में पाकिस्तान के पक्ष में फैसला लिया गया था और शांति की उम्मीद में समझौता किया गया.

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समझौते का उद्देश्य शांति था, तो पाकिस्तान ने बाद के वर्षों में लगातार आतंकवाद को बढ़ावा क्यों दिया.

‘अब पहले जैसी नीति नहीं अपनाई जाएगी’

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को संरक्षण देने वालों के साथ अब पहले जैसी नीति नहीं अपनाई जाएगी और सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है.

उन्होंने कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन