Bettiah: सिकटा में अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरफ्तार, नेपाल का रहने वाला है आरोपी

Updated:
विज्ञापन
Sikta bike thief arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर

सिकटा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय बाइक चोरी गिरोह की कड़ी पकड़ ली है. आरोपी नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और उसके पास से संदिग्ध बाइक बरामद हुई है. आखिर कैसे खुली चोरी की पोल, पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: सिकटा पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में वाहन जांच अभियान के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर निवासी सुवेश ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है.

वाहन जांच में खुला बड़ा राज

जानकारी के अनुसार, सिकटा थाना पुलिस बॉर्डर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी.

इसी दौरान आरोपी बाइक नंबर BR 22AA 3521 लेकर वहां पहुंचा. पुलिस ने जब उससे वाहन के कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

संदेह होने पर पुलिस ने ई-डिटेक्शन मशीन से बाइक नंबर की जांच की. जांच में पता चला कि नंबर प्लेट बिहार के बैरिया थाना क्षेत्र की है.

चेचिस नंबर यूपी का निकला

मामला तब और संदिग्ध हो गया जब पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर का मिलान किया.

जांच में सामने आया कि बाइक का चेचिस नंबर उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर दर्ज है.

नंबर प्लेट और चेचिस नंबर में अंतर मिलने के बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बाइक खरीदने की बात कही है.

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

सिकटा से अमन कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन