बेतिया में नदी में डूबने से दो नाबालिक बच्चों की हुई मौत, बचाने के गई मां की हालत गंभीर
Children Drowned
Bettiah Accident: बेतिया. चम्पारण के गौनाहा थाना क्षेत्र में बैरटवा गांव के दो नाबालिक बच्चों की पंडई नदी में डूबने से मौत हो गई. डूबते बच्चों को बचाने नदी में गयी मां भी नदी में बह गयी.
Bettiah Accident: बेतिया. चम्पारण के गौनाहा थाना क्षेत्र में बैरटवा गांव के दो नाबालिक बच्चों की पंडई नदी में डूबने से मौत हो गई. बच्चों को बचाने नदी में कूदी एक महिला बच्चों को तो नहीं बचा पायी, खुद भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है. घटना के सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार सिंह व गौनाहा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल में पहुंच गई. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया गया है. साथ ही पीड़ित महिला को भी बेहतर इलाज हेतु बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है.
आपके शहर में
नहाने के दौरान दोनों बच्चे नदी में बहे
घटना के संबंध में बताया कि दीपू चौरसिया की पत्नी रीता देवी 32 वर्षीय अपने एकलौते पुत्र कृष्ण कुमार के साथ घर के पुताई हेतु मिट्टी लाने पंडई नदी के किनारे चली गई थी. उसके साथ ही उसके पड़ोसी राजेश यादव की भगिनी नेहा कुमारी 12 वर्ष भी चली गई थी. रीता देवी जब मिट्टी की खुदाई कर रही थी, इसी बीच कृष्ण कुमार और नेहा कुमारी पंडई नदी में स्नान करने लगे स्नान करते-करते दोनों नदी में डूबने लगे. दोनों को डूबता देख रीता देवी उन्हें निकालने के लिए नदी में कूद गई. दोनों को बचाने के चक्कर में वह भी पंडई नदी में बह गई.
Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट
डेढ घंटे बाद नदी से निकाला गया शव
इस दौरान हुई शोर को सुनकर सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. नदी में खोजबीन शुरू हुई. करीब डेढ़ घंटे बाद महिला रीता देवी व नेहा कुमारी को पंडई नदी से निकाल कर गौनाहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने नेहा कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. रीता कुमारी का इकलौता चिराग बुझ गया. अब मात्र एक बच्ची बच गई है. नेहा कुमारी अपने मामा राजेश यादव के यहां रहकर पढ़ाई करती थी. वह चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी. नेहा नवलपुर थाना क्षेत्र के चंदराहा रूपौलिया गांव के छबीला यादव उर्फ अशोक यादव की पुत्री है. वह 3 अगस्त को अपने घर से बैरटवा पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए