चाकूबाजी मामले में बगहा मेजर ने किया पर्यवेक्षण,अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगहा पुलिस जिला के मेजर मुकेश चंद कुंवर ने बुधवार को भखु चौक पर हुए चाकू बाजी की घटना का पर्यवेक्षण किया.

विज्ञापन

वाल्मीकि नगर. बगहा पुलिस जिला के मेजर मुकेश चंद कुंवर ने बुधवार को भखु चौक पर हुए चाकू बाजी की घटना का पर्यवेक्षण किया.इस मामले में मेजर श्री कुवंर ने बताया कि घटना स्थल पर मामले की जांच की गई है. जिसमें कांड संख्या 61/25 के दोनों आरोपियों पर प्राथमिकि नामजद अभियुक्त रंजन कुमार पिता बंगाली साह लव कुश घाट और विशाल कुमार पिता रामजी साह को दोषी पाया गया है.और शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश कांड संख्या 61/25 के आई ओ पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम को दिया गया है.उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 57 और 58 कदमहिया, 60 लक्ष्मीपुर खड़ंजा टोला, 46 चकदहवा का भी पर्यवेक्षण पदाधिकारी मुकेश चंद्र कुंवर द्वारा किया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है. इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक रत्नेश कुमार, रत्नेश कुमार, शिम्पी कुमारी, रश्मि कुमारी, पंकज कुमार के अलावा अन्य उपस्थित रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन