Bagaha: वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी पुटू मिश्रा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

मीडिया से बात करती, प्रभारी एसपी निरमा कुमारी

बगहा के फुलकौल में पुटू मिश्रा हत्याकांड का खुलासा हो गया. पुलिस ने बताया कि हत्या वर्चस्व की लड़ाई में हुई. दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Bagaha News: रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव में हुए चर्चित पुटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रभारी एसपी निरमा कुमारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह हत्या आपसी वर्चस्व की लड़ाई और पुराने विवाद का नतीजा थी. मामले में मुख्य आरोपी राजू खा और छोटे खा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप

एसपी ने बताया कि मृतक पुटू मिश्रा और आरोपी राजू खा पहले साथ मिलकर काम करते थे. समय के साथ दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर तनाव बढ़ता गया. यही विवाद धीरे-धीरे गहराया और अंततः हत्या की घटना तक पहुंच गया. पुलिस के अनुसार, दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पूर्व में फखरुद्दीन खा हत्याकांड में जेल जा चुके हैं.

जमीनी विवाद सुलझाने गया था मृतक

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब छह बजे पुटू मिश्रा फुलकौल गांव में राजू खा के घर जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे थे. इसी दौरान चाय दुकान के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता

घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजू खा और छोटे खा को गिरफ्तार कर लिया.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

एसपी ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही है.

बगहा. रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव में हुए चर्चित पुटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रभारी एसपी निरमा कुमारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह हत्या आपसी वर्चस्व की लड़ाई और पुराने विवाद का नतीजा थी. मामले में मुख्य आरोपी राजू खा और छोटे खा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन