Bagaha: गैस संकट गहराया, रात 2 बजे से लाइन में लोग

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News lpg cylinder booking otp gas agency delay consumers upset

गैस लेने के लिए लाइन में लगे लोग

Bagaha News: बगहा और आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं. बुकिंग और ओटीपी के बावजूद डिलीवरी नहीं हो रही है. कई दिनों से लोग प्लांट का चक्कर लगा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bagaha News: अगर आपने गैस सिलेंडर बुक करा दिया है और मोबाइल पर ओटीपी भी आ गया है, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, तो यह परेशानी सिर्फ आपकी नहीं है. बगहा और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता इसी समस्या से जूझ रहे हैं. लोग कई दिनों से एजेंसी और प्लांट का चक्कर काट रहे हैं.

गैस लेने के लिए लाइन में लगे लोग

तीन-चार दिनों से प्लांट का चक्कर लगा रहे ग्रामीण

ताजा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के पतीलार स्थित बाबा भोलेश्वर नाथ गैस एजेंसी का है. बुकिंग के बाद डिलीवरी का इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा. यहां के दर्जनों उपभोक्ता पिछले तीन-चार दिनों से स्थानीय चौतरवा कॉमन प्लांट परिसर में गैस की आस लिए भटक रहे हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि नियमावली के अनुसार शहर में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की अवधि पूरी होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है. बुकिंग के बाद ओटीपी आ जाने पर भी एजेंसी की ओर से आपूर्ति नहीं की जा रही है. इसलिए चौतरवा कॉमन प्लांट परिसर में रोज लोगों की भीड़ लग रही है. लोग रात के 2 बजे से ही लाइन में लगे हुए हैं.

इन गांवों के उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

गैस की किल्लत से जूझ रहे चौतरवा, बगहा, परसौनी, टेसरहिया और बथुवारिया समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण रोज डिलीवरी सेंटर का चक्कर लगा रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस न मिलने से उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं. ग्रामीणों ने एजेंसी संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन