थाना के अंदर सोये बड़ा बाबू के नींद में पड़ गई थी खलल, लाठियों से दिया जवाब

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 25 Jun 2025 6:20 PM

विज्ञापन

सिरिसिया थाने में बुधवार की सुबह पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के मामले में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार पर गाज गिर गई है. एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन

अजय चौबे, चनपटियासिरिसिया थाने में बुधवार की सुबह पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के मामले में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार पर गाज गिर गई है. एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. थानाध्यक्ष पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है. मृतक दीपू के पिता नंदू राम की माने तो जब वें लोग थाने पर आवेदन देने पहुंचे तो बड़ा बाबू अंदर सो रहे थे. इंतजार के बाद भी बाहर नहीं आये. इसके बाद वें लोग शव लेकर थाना पहुंचें और आवेदन लेने और शव का पोस्टमार्टम में भेजने की बात कही. जिसपर अचानक पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज शुरू कर दी.

वहीं पुलिस का कहना है कि चुहड़ी से थाना पर आये ग्रामीणों ने थाना को घेर रखा था और हंगामा कर रहे थे. पुलिस पर पथराव भी किया गया. इसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया. घटना के बाद में चुहड़ी निवासी नंदू राम ने बताया कि उनका बेटा दीपू राम बीते शनिवार को बाइक से अपने घर आ रहा था तभी आजाद चौक पर एक अन्य बाइक सवार द्वारा ठोकर मार दिया गया. जिससे दीपू बुरी तरह से घायल हो गया. इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर में ही इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई. बुधवार करीब नौ बजे सुबह वह तथा परिजन थाना पर आवेदन लेकर पहुंचे तो बड़ा बाबू नहीं थे. पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि वें सोए हुए हैं. उसके बाद कुछ देर इंतजार कर के हम वापस घर गए और परिजन व ग्रामीण के साथ शव को लेकर थाना पहुंचे और बोले कि मेरा आवेदन लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दें. अभी यही बात हो रही थी कि तभी 112 व अन्य थानो की पुलिस गाड़ी पहुंचीं और बिना कुछ जाने सुने हमलोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. इसमें विनोद बैठा गंभीर रूप से जख्मी हो गये और अन्य को भी चोटें आई.

——————–

आवेदन लेने में देरी से बिगड़े हालात

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दीपू की मौत के बाद परिजन थाने पर एफआइआर दर्ज कराने के लिए आवेदन लेकर गये थे, लेकिन आवेदन लेने में देरी से हालात बिगड़ गये और ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया.

———————–

ग्रामीणों ने थाना घेर किया हंगामा

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सिरिसिया थाने में जमकर हंगामा किया. इस दौरान सभी पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे थे. शव लेकर थाना पहुंचें ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया. इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन