ePaper

नर्तकी के साथ मारपीट व अश्लील हरकत, एफआइआर

Updated at : 09 Dec 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
नर्तकी के साथ मारपीट व अश्लील हरकत, एफआइआर

शादी विवाह के अवसर पर नाच गान करने वाली गोरखपुर की एक महिला का कपड़ा फाड़ देने और मारपीट कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शादी विवाह के अवसर पर नाच गान करने वाली गोरखपुर की एक महिला का कपड़ा फाड़ देने और मारपीट कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. महिला की शिकायत पर शिकारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. गोरखपुर जिला की रहने वाली पीड़ित महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शादी विवाह के अवसर पर लोगों के घर नाच गान का कार्यक्रम करती है. उसके साथ उसके पति भी रहते हैं. इस क्रम में वह शिकारपुर थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में मैनाटांड़ निवासी किसी व्यक्ति के घर में रहकर अपना जीवन यापन चलाती है. उसके साथ तीन-चार लड़कियां भी कार्यक्रम करती है. आरोप है कि बीते पांच दिसंबर को महिला घर में बैठी हुई थी. उसकी साथी लड़कियां भी अपने-अपने कमरे में थी. जबकि उसके पति घर से बाहर निकले थे. तभी गांव के दो युवक शराब के नशे में दरवाजे पर आए. फिर उसके कमरे में घुसकर पीछे से पकड़कर गलत नीयत से जोर जबरदस्ती करते हुए कपड़ा फाड़ दिए, जिससे महिला अर्धनग्न हो गई. नाखून से नोंचकर महिला को जख्मी कर दिया. महिला ने जब विरोध की तो दोनों युवकों बेरहमी से मारपीट करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे. जब महिला चिल्लाई तो उसकी साथी लड़कियां और पति दौड़कर पहुंचे. आरोप है कि दोनों युवकों ने उन लड़कियों और उसके पति के साथ भी मारपीट की और जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए. शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दली गई है. जांच पड़ताल की जा रही है. दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन