जंगल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, छोटे-छोटे पेड़-पौधे जलकर नष्ट

Updated:
विज्ञापन

वीटीआर के वन प्रक्षेत्रों के जंगल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों गांव चरवाहों व वन तस्करों तथा असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगा दी जा रही है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. वीटीआर के वन प्रक्षेत्रों के जंगल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों गांव चरवाहों व वन तस्करों तथा असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगा दी जा रही है. इसी क्रम में बुधवार की दोपहर मदनपुर वन प्रक्षेत्र के जंगल में आग लगने से सदाबहार जंगल जल कर नष्ट हो गया है. तेज पछुआ हवा के कारण वन कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही. जंगल धू- धू कर जल रहा था. इस अगलगी से जंगल व वन्यजीव प्रभावित हो रहे हैं. वही मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वनपाल राजेश रोशन ने बताया कि असामाजिक तत्व जंगल में आग लगा दिये थे. लेकिन वन कर्मियों की चौकसी व संसाधनों से आग पर काबू पा लिया गया है. वही रामपुर वन परिसर के वनरक्षी गौरीशंकर दुबे ने बताया कि वन कक्ष संख्या 3 के जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया था. इसकी सूचना पर वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है. इस अगलगी में केवल छोटे पेड़ पौधे और बेंत की झाड़ी जले है. उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की टीम आग पर काबू पा ली है. इस मौसम में लग रहे आग पर नियंत्रण के लिए गटोर मशीन व नयी तकनीक मशीन के साथ फायर वाचर और वन कर्मियों की टीम को लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन