रिश्तेदार पर यौन शोषण का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगहा पुलिस जिला के एक गांव की युवती के साथ उसकी भौजाई के भाई के भाई द्वारा यौन शोषण करने क मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज . बगहा पुलिस जिला के एक गांव की युवती के साथ उसकी भौजाई के भाई के भाई द्वारा यौन शोषण करने क मामला प्रकाश में आया है. मामले में शुक्रवार को शिकारपुर थाना पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि पीड़ित युवती के थाना आने के बाद उसका भाई भी थाना पहुंच गया और लोकलाज का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया. लेकिन युवती नहीं मानी और शिकायत करने के लिए अड़ गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी नरकटियागंज के एक गांव में हुई है. उसके भाभी का भाई का उसके घर आना जाना था. जिसके कारण दोनों लगभग दो साल से लीव इन रिलेशनशिप में थे. उक्त युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा. एक बार गर्भपात भी करा चुका है. जब भी वह शादी करने की बात करती थी तो आरोपित युवक टाल मटोल कर देता था. इसी बीच युवक की शादी किसी दूसरी लड़की से हो गई. जब इसे पता चला तो वह तीन दिन अपने घर से भागकर युवक के घर चली गई. तीन दिन से युवक समझाने बुझाने में लगा था. जब इसके घरवाले पहुंचे तो युवती भागकर थाना पहुंच गई. पुलिस को इसने बताया कि इसके साथ गलत हुआ है और इसे इंसाफ चाहिए. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि पीड़ित युवती का बयान लिया गया है. युवती से आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन