विद्यालय में पढ़ने गई किशोरी का अपहरण, चार नामजद
थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को सनसरैया अनुष्का एकाडमी में पढ़ने गयी 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
नौतन. थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को सनसरैया अनुष्का एकाडमी में पढ़ने गयी 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में एक आवेदन देकर खड्ढा चुड़ीहरवा टोला गांव के फैयाज मियां, अरमान हवारी, नेजाम मियां व सैफुल्लाह मियां को नामजद बनाया है. पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी बारह वर्षीय पुत्री अनुष्का एकाडमी विद्यालय के वर्ग सात में पढ़ती है. सोमवार को पढ़ने के लिए विद्यालय गई, तभी सभी नामजद आरोपी उसका गलत तरीके से अपहरण लिये. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में कांड अंकित कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी व किशोरी के बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए