ट्रक से लूटे गये 42 बोरे गुटखा जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर ट्रक एवं 42 बोरा गुटखा की लूट की थी.

विज्ञापन

लौरिया . 12 अगस्त को शुद्ध प्लस लदे डीसीएम ट्रक पर से लदे 42 बोरी गुटखा को चार अपराधियों ने लूट लिया. अपराधियों ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर ट्रक एवं 42 बोरा गुटखा की लूट की थी. इस कांड का खुलासा लौरिया पुलिस ने कर दिया है. एसडीपीओ नरकटियागंज जेपी सिंह ने कहा कि ट्रक लूटकांड में लौरिया पुलिस ने 42 बोरा गुटखा बरामद किया है. एक अपराधी नवल गोंड को गिरफ्तार किया है. लूट कांड के खुलासा को लेकर एसडीपीओ नरकटियागंज जेपी सिंह, शिकारपुर अंचल निरीक्षक राजीव कुमार, लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पुअनि सुधीर कुमार, परि पुअनि चंद्र शेखर एवं सशस्त्र बल को लेकर टीम गठित की गई थी. इसमें 16 अगस्त को छापेमारी कर भैरोगंज थाने के गोपाल नगर गांव निवासी नवल गोंड के घर से 25 बोरा शुद्ध प्लस के साथ नवल गोंड की गिरफ्तारी हुई एवं एक और अभियुक्त राकेश कुमार गोंड के भैरोगंज के बैथवलिया आवास से सत्रह बोरा गुटखा बरामद किया गया है. लूटे गये ट्रक की बरामदगी व मामले में राकेश गोंड एवं हेमन्त कुमार की गिरफ्तारी को लेकर भी लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन