बैंक से घर जा रहे व्यक्ति से 23 हजार रुपये की छिनतई, केस दर्ज़

प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे साइकिल सवार से बाइक सवारों ने रुपये छीन भाग गये.
मैनाटांड़.प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे साइकिल सवार से बाइक सवारों ने रुपये छीन भाग गये. घटना बस्ठा मैनाटाड़ मुख्य पथ में हाई स्कूल के पास की है. मामले को लेकर मैनाटांड़ थाना में केस दर्ज किया है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा. पीड़ित धोबनी गांव निवासी जितेंद्र साह ने पुलिस को बताया है कि बैंक से 23 हजार रुपये निकाल घर जा रहा था, तभी हाई स्कूल के पास एक बाइक पर बैठे दो युवक आये और डरा धमका कर बैंक से निकाले 23 हजार रुपये छिनकर भाग गये. उल्लेखनीय है कि पीड़ित जितेंद्र साह के बेटी की शादी शुक्रवार को है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




