विभिन्न मामलों के 23 आरोपित गिरफ्तार

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न थाने की पुलिस गुरुवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 23 आरोपितों को गिरफ्तार की है.

विज्ञापन

बेतिया. विभिन्न थाने की पुलिस गुरुवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 23 आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत 23 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से 15 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय 16 वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इनमें से 22 को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 59 लीटर 100 मिलीलीटर शराब, चार पंखा, पानी का दो मोटर व दो बाइक जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 95 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन