बेगूसराय: तेघड़ा में विशेष शिविर के जरिए दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, योजनाओं की दी गई जानकारी

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में डिसेबिलिटी शिविर का किया गया आयोजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन किया गया. इन कार्डों के माध्यम से दिव्यांग सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे. शिविर में 46 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड बनाने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसपास के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया और अपना कार्ड बनवाया.

विज्ञापन

योजनाओं का लाभ उठाने के लिए UDID कार्ड अनिवार्य

शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकृष्ण की देखरेख में किया गया. इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. डॉ. रामकृष्ण ने बताया कि इन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड होना अत्यंत आवश्यक है.

46 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बने

शिविर में पोर्टल पर पूर्व से लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया, साथ ही नए आवेदकों की चिकित्सीय जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई. जांच टीम में डॉ. गौरव कुमार, बाल्मीकि कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रोहित कुमार और अजय कुमार शामिल थे. स्वास्थ्य जांच के बाद ऑर्थो (अस्थि) विभाग से 40, आंख से 4 तथा नाक-कान-गला से संबंधित 2 को मिलाकर कुल 46 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए.

स्वयंसेवी संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग

इस विशेष शिविर के सफल संचालन में 'बिहार एसोसिएशन पर्सन विद डिसेबिलिटी' और 'सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, बेगूसराय' के मीडिया प्रभारी अजय कुमार साह का सराहनीय योगदान रहा. उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगों को शिविर की जानकारी मिली और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की गई. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दिव्यांगजनों ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन