बेगूसराई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहसारा में 6 किलोमीटर मैराथन, साहेबपुर कमाल के कन्हैया कुमार बने चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

मैराथन दौड के चैंपियन को प्रमुख ने किया सम्मानित

पहसारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पहली बार 6 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें कन्हैया कुमार विजेता बने. इस आयोजन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को नगद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पहसारा में पहली बार 6 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. श्रीकृष्ण पूजा समिति पहसारा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे सैकड़ों धावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मैराथन को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता में शामिल धावकों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगायी. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनायी.

साहेबपुर कमाल के कन्हैया कुमार रहे अव्वल

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के अनुसार साहेबपुर कमाल के कन्हैया कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. उन्हें प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

बेगूसराय की 20 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां; बिहार के 11 जिले प्रभावित

वहीं चमथा विशनपुर के संजीत कुमार दूसरे स्थान पर रहे. उन्हें मुखिया निभा देवी की ओर से 11 हजार रुपये नकद, मोमेंटो सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

सादपुर के गुलशन कुमार ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया. उन्हें पैक्स अध्यक्ष सुनीत सिंह और पत्रकार राजेश राज ने संयुक्त रूप से 7100 रुपये नकद और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. पुरस्कार मिलने के बाद आयोजकों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की सराहना की.

टॉप-10 धावकों को भी मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाने वाले अन्य धावकों को भी आयोजकों की ओर से सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मंजेश कुमार, चंद्रदेव कुमार, चंदन कुमार, जितेन्द्र कुमार, लव कुमार, रिंटू कुमार और बादल कुमार ने टॉप-10 में अपनी जगह बनायी. इन सभी धावकों को 1100 रुपये नकद और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

PHOTOS: 100 वर्षों की आस्था का भव्य उत्सव, बेगूसराय के तेघड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी मेले का तोरण द्वार खींच रहा लोगों का ध्यान, तस्वीरों में देखें खास झलक

श्रीकृष्ण पूजा समिति पहसारा के अध्यक्ष वचन देव सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. आयोजन का उद्देश्य जन्माष्टमी के उत्सव के साथ युवाओं को खेल और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना भी रहा.

बेगूसराय में सज गया 100 साल पुराना जन्माष्टमी मेला, गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन; बोले- तेघड़ा की पहचान से जुड़ी है परंपरा

प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने धावकों का हौसला बढ़ाया और विजेताओं को बधाई दी.

मौके पर श्रीकृष्ण पूजा समिति के अध्यक्ष वचनदेव सिंह, लक्ष्मी सहनी, श्यामनंदन सिंह, मनीष सिंह, शिवम वत्स, गोलू कुमार, घनश्याम सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. आयोजन के सफल होने पर समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन