ePaper

Begusarai News : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे : जदयू

Updated at : 24 Jan 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे : जदयू

Begusarai News : जिला जनतादल यू के कर्पूरी सभागार में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला जनतादल यू के कर्पूरी सभागार में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में मनायी गयी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नही बल्कि विचार थे. आज हमलोग उनकी जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में माना रहे हैं. उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा का वर्गीकरण कराया. उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज को 1977 में अति पिछड़ों को 12% पिछड़ा को 8% महिलाओं को 3% और आर्थिक रूप से ऊंची जातियों को 3%सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया.

जिला जनतादल यू के कर्पूरी सभागार में हुआ कार्यक्रम

जननायक कर्पूरी ठाकुर के मृत्यु के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सपनो को साकार कर रहे हैं।बिहार पहला राज्य है जहां पंचायती राज में 20%अतिपिछड़ा 16% दलित समाज एवं 50% महिलाओं को पंचायती राज में भागीदारी का अधिकार दिये. आज वैसे समाज के लोग बड़े पैमाने पर मुखिया ,पंचायत समिति ,जिला परिषद के अध्यक्ष और प्रमुख बन रहें हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ समावेशी विकास कर रहे है.बिहार में समाज के हर तबके को शैक्षणिक और आर्थिक रोजगार का विकास हो रहा है. जदयू प्रवक्ता अरुण महतो ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की तौल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दलित -शोषित ,पिछड़ा -अतिपिछड़ा वर्गों की आवाज थे. इस जयंती कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर संबोधित कार्यक्रम को संबोधित किये विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस, विधानसभा प्रभारी अरुण सहनी ,जदयू के बरिष्ट नेता ब्रजकिशोर मेहता ,अमरनाथ राय, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ सीताराम ठाकुर ,सुबोध कुमार, गंगा यादव ,अरुण गांधी,महेंद्र दास ,अनिल पटेल ,गौरव राणा ,छात्र अध्यक्ष भवानी कुमार ,युवा अध्यक्ष पंकज राय, युवा नगर अध्यक्ष राज कुमार ,अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो सरफराज आलम ,किसान अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ,उपाध्यक्ष रामराज महतो ,अमरजीत राय, राकेश कुमार बच्चा बाबू,विकाश कुशवाहा ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित किये.

राजद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी 101वीं जयंती

वहीं दूसरी ओर शहर के नौरंगा पुल स्थित लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में महानगर राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता राजद महानगर जिलाध्यक्ष शिवजी महतो व संचालन प्रवक्ता व अधिवक्ता पवन गांधी ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजद राज्य परिषद सदस्य महादेव साह एव लोहिया कर्पूरी आश्रम के संस्थापक सदस्य लोजपा नेता प्रेमनाथ गुप्ता भी मौजूद थे. मौके पर शिवजी महतो ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि दिवंगत कर्पूरी ठाकुर एक कुशल व जनपक्षीय भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी नेता थे. मौके पर पवन गांधी, संतोष यादव जिला महासचिव, रवि यादव जिलाध्यक्ष छात्र राजद बेगूसराय, स्वर्णिम स्वराज,मनीष कुमार, वार्ड अध्यक्ष किशोर महतो,करुण पोद्दार, महावीर यादव जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनो लोगो ने दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सच्चे समाजवादी नेता थे जननायक कर्पूरी ठाकुर : सुबोध पटेल

चेरियाबरियारपुर संवाददाता के अनुसार जननायक कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे समाजवादी नेता थे. जिन्होंने अपना जीवन गरीबों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था. उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल ने कही. उन्होंने कहा कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी और सादगी के प्रतिमूर्ति थे. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो जियाउल्लाह,जदयू महिला सेल की प्रखंड अध्यक्ष कविता कुमारी, जदयू नेता चंद्रशेखर वर्मा, परमानंद महतो, रामविलास सहनी, महेश कुशवाहा, राहुल कुमार, गणेश वर्मा, अर्जुन कुमार, रामाकांत महतो, रंजू देवी, अमरेश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

बरौनी संवाददाता के अनुसार बरौनी नगर परिषद वार्ड 26 में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 101वें जयंती कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर अध्यक्ष पंकज राय, संचालन मुकेश कुमार, ने किया. सभी जदयू कार्यकर्ता एवं नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का शपथ लिया. मौके पर वार्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, विश्वजीत कुमार, प्रदीप कुमार, रंजीत महतो एवं नवल महतो सहित दर्जनों की संख्या जदयू कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

नावकोठी में राजद कार्यकर्ताओं ने किया नमन

नावकोठी संवाददाता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. पहसारा पूर्वी पंचायत के सार्वजनिक पुस्तकालय गम्हरिया में राजद प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर बीरेंद्र कुमार चौधरी, जय जय राम महतो, विजय शंकर महतो, अरविंद पासवान, कृष्णानंद महतो, दिनेश महतो, देवनंदन महतो, सुभाकर मिश्रा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन