रोमांचक मुकाबले में यूपी इलेवन ने बिहार इलेवन को 2-1 से किया पराजित

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 10:10 PM

विज्ञापन

राजकुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को एपीएसएम काॅलेज बरौनी के मैदान पर यूपी इलेवन और बिहार इलेवन के बीच मैच खेला गया.

विज्ञापन

बरौनी. राजकुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को एपीएसएम काॅलेज बरौनी के मैदान पर यूपी इलेवन और बिहार इलेवन के बीच मैच खेला गया. फर्स्ट हाफ के बेहद रोमांचक मुकाबला में बिहार एलेवन की टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 मो सादीक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 29 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया. जिसके बाद यूपी इलेवन ने पलटवार करते हुए जर्सी नंबर 11 संजय यादव ने मैच के 38 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल और मैच का दूसरा गोल करके मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया. बेहद रोमांचक मुकाबला में दोनों ही टीम शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही थी. बढ़त बनाने के लिए बेताब थी. इसी बीच यूपी इलेवन के जर्सी नंबर 12 वसीम अली खां ने मैच के आखिरी समय में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल करके मैच अपनी टीम को बढ़त दिलाई और यूपी इलेवन ने बिहार इलेवन को 2-1से पराजित कर दिया. मैच शानदार प्रदर्शन करने के लिए यूपी एलेवन के खिलाड़ी वसीम अली खां को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से आयोजन समिति सचिव फुल कुमार चौधरी ने सम्मानित किया. इससे पूर्व मैच का विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार, एपीएसएम काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ मुकेश कुमार, डाॅ सुशील कुमार, एलएनएयू छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार एवं समाजसेवी फुल कुमार चौधरी ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त कर किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीओ तेघड़ा ने कहा खेल से आप बहुत कुछ सीखते हैं और अपनी जिंदगी को भी संवारते हैं. तेघड़ा अनुमंडल का क्षेत्र हर विधा में आगे हैं. एपीएसएम कॉलेज प्रधानाचार्य डाॅ मुकेश कुमार ने कहा स्वस्थ माहौल में अनुशासित खेल खिलाड़ियों को मंजिल तक पहुंचाता है. सचिव फुल कुमार चौधरी ने कहा आगे भविष्य में फुटबॉल टूर्नामेंट का उच्च स्तरीय गेम बरौनी में होगा. दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. मैं फुटबॉल खेल और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा. पूरा मैच रोमांच से भरपूर था और सैकड़ों की संख्या में दर्शक फुटबॉल मैच का आनंद ले रहे थे. आयोजन समिति सचिव फुल कुमार चौधरी ने बताया कि कल का मैच झारखंड और सिलीगुड़ी के बीच खेला जाएगा. मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विरेन्द्र कुमार, सहायक रेफरी की भूमिका में रौशन कुमार,आनंद राज, अमन कुमार एवं राकेश कुमार गोलू ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. वहीं फुटबॉल एसोसिएशन बिहार के द्वारा पूरे टूर्नामेंट के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर संजीव कुमार मुन्ना एपीएसएम काॅलेज के मैदान पर हो रहे राज कुमार मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल सात दिवसीय टूर्नामेंट में मौजूद थे. बताते चलें कि टूर्नामेंट में एफसी कोलकता, आसनसोल, वेस्ट बंगाल, दिल्ली पंजाब, झारखंड, बिहार इलेवन और यूपी इलेवन देश की टाॅप आठ फुटबॉल क्लब की टीम बरौनी एपीएसएम कॉलेज के मैदान पर अपने बेहतरीन खेल से खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. मैदान पर मो दानिश, निरंजन कुमार बौआ, आकाश कुमार, साकेत कुमार, मो हैदर, राम कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी एवं श्याम मिलन सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन