आपसी झगड़े के दौरान हुई मारपीट में पांच लोग हुये घायल

Author Krishna|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

बलिया में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

बलिया. स्थानीय पुलिस के द्वारा बुधवार की शाम झगड़ा कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया. जिस झगड़े के दौरान लगभग सभी लोग घायल हो गये थे. जिनका इलाज पीएचसी बलिया में कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बा वार्ड 2 में कटहरी के कुछ लोग आकर झगड़ा कर रहे थे. जिसकी सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पुलिस पहुंची तो सड़क पर गिरा हुआ एक देसी कट्टा दो लोहे का रेड बरामद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

साथ ही इस घटना में संलिप्त डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी वार्ड 6 निवासी मो शमीम, मो शमीम के पुत्र मो ओसामा एवं मो सद्दाम को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कस्बा वार्ड दो निवासी मो तौकीर के पुत्र मो तौसीफ एवं मो शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि रिश्तेदारी की लड़ाई में सभी लोग मारपीट के दौरान घायल हुये थे. जिनका इलाज पीएचसी में कराया गया. पुलिस ने सभी के विरूद्ध कांड संख्या 371/26 दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन