बरौनी की बेटी डॉ आकांक्षा ने MBBS में लहराया परचम, सर्जरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से होंगी सम्मानित

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा की पूर्व छात्रा डॉ. आकांक्षा ठाकुर ने नालंदा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने सर्जरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल जीता है, जिससे पूरे बेगूसराय जिले का नाम रोशन हुआ है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के बरौनी स्थित केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा की पूर्व छात्रा आकांक्षा ठाकुर ने अपनी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर पूरे जिले और परिवार का नाम रोशन किया है. नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) पटना से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाली डॉ आकांक्षा का चयन सर्जरी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल पुरस्कार के लिए किया गया है.

विज्ञापन

माता-पिता और गुरुओं को दिया सफलता का श्रेय

डॉ आकांक्षा के पिता ज्ञान शेखर ठाकुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में पुस्तकालयाध्यक्ष हैं, जबकि उनकी माता नमिता कुमारी आरजेके प्लस टू विद्यालय बेगूसराय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं. पिता ने बताया कि आकांक्षा ने दसवीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा से और 12वीं की पढ़ाई डीएवी फर्टिलाइजर बरौनी से पूरी की, जिसके बाद उनका रुझान मेडिकल क्षेत्र की ओर हुआ. अपनी इस शानदार उपलब्धि पर डॉ आकांक्षा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. उनकी इस सफलता पर स्कूल के प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन